फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   राशन की कालाबाजारी करते डीलर सहित दो गिरफ्तार

राशन की कालाबाजारी करते डीलर सहित दो गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी करते डीलर सहित दो गिरफ्तार
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर सात के शंकर नगर इलाके में मंगलवार दोपहर को पुलिस ने सरकारी राशन डिपो के डीलर सहित दो लोगों को सरकारी राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से दस बोरी सरकारी राशन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब एक बजे पुलिस को सूचना मिली की शंकर नगर इलाके में सरकारी राशन डिपो पर सरकारी राशन की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने पाया कि एक रेहड़ी पर सात बोरी चावल और तीन बोरी आटे की दंदियाल की तरफ ली जा रही है। पुलिस ने उसी समय रेहड़ी के साथ राशन को अपने कब्जे में ले लिया और सरकारी राशन की काला बाजारी के आरोप में डीलर रितिक शर्मा निवासी सैला तालाब और पुरुषोत्तम सिंह निवासी शंकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एफआईआर नंबर 17/2018 अंडर सेक्शन सेक्शन 409 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों से पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस राशन को कहां लेकर जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed