{"_id":"5a4545ac4f1c1b96368b74d8","slug":"41514489260-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करें वैज्ञानिक: हंजूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करें वैज्ञानिक: हंजूरा
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरां साहिब।
शेर-ए-कश्मीर कृषि, साइंस, टेक्नालाजी विवि में तीन दिवसीय केवीके कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री गुलाब नबी लोन हंजूरा ने किया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों को किसानों की बेहतरी के लिए कार्य करना चाहिए जिससे की सभी को फायदा मिल सके।
वीरवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने विवि परिसर चठ्ठा में वैज्ञानिकों की ओर से लगाई गई नई प्रजाति की सब्जियां, धान, गेहूं की फसल देखी। इसके बाद उन्होंने इसकी गुणवत्ता और अन्य प्रकार की जानकारी प्राप्त की। आयोजन के दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हंजूरा ने कहा कि देश के शोधकर्ताओं को किसानाें के लिए कार्य करना चाहिए। जिससे की उन्हें खेतीबाड़ी की नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके। कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप करने का मकसद दूसरों राज्यों से पहुंचे वैज्ञानिकों व स्थानीय आपस में चर्चा कर किसानों और उनकी बेहतरी के लिए योजना बनाएं। इससे राज्य की दूध, फल, सब्जियों, मीट आदि की जरूरतों को पूरा किया जा सके। कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय वर्ष 2022 तक दोगुना किए जाने की योजना को देखते हुए तीन दिनों चलने वाली वर्कशाप में दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के वैज्ञानिक पहुंचे थे। इस मौके पर इंडियन कौंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर)डा. ऐके सिंह, उपकुलपति स्कास्ट डा. पीके शर्मा, प्रभारी केवीके स्कास्ट डा. पीके अरोरा, डा. अरविंद कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन