{"_id":"5a259c1e4f1c1b8b688b6a1d","slug":"41512414238-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से कर्मचारी की मौत
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़।
जिले में अलग-अलग दो वाहन दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत और दो घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक स्कूटी को किश्तवाड़ शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर फागुमढ़ के पास किश्तवाड़-बटोत हाईवे पर टाटा सूमो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार मत्स्य विभाग के गार्ड मोहम्मद अबास निवासी मालीपेठ किश्तवाड़ गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक इश्तियाक अहमद को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया है।
दूसरी घटना किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर शहर के समाप ही कुलीद गांव के पास एक मोटर साइकिल शोरूम व वर्कशाप के पास अचानक एक आल्टो कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और सीधे वर्कशाप से टकरा दिया। वहां काम कर रहे दो मेेकेनिक व अन्य कुछ लोग काम कर रहे थे। इस हादसे में दोनों मेकेनिक घायल हो गए और करीब 3-4 मोटर साईकिल व स्कूटी पर चढ़ा दी, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ। हादसे से वाहन चालक आदिल हुसैन निवासी लिंक रोड किश्तवाड़ भागने लगा कि लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल मेकेनिक साजन कुमार और मोहम्मद अकरम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शोरूम के मालिक रमेेश चंद्र सेन का कहना है कि पता नहीं वाहन चालक को क्या हो गया कि सीधे वर्कशाप की तरफ वाहन को चढ़ा दिया। शुक्र है कि कि सभी बाल-बाल बच गए। मेकेनिकों को काफी चोटें आई हुई हैं। पास में खड़े कुछ और लोग थे उन्हें मामूली चोर्ट आइं। उनका कहना है जितने भी वाहन वर्कशाप के पास लगे थे, उन्हें भी काफी नुकसान हो गया। वाहन न होते तो शायद ही मेकेनिक बचते।