{"_id":"5a0b50f44f1c1bf4688bb471","slug":"41510691060-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेड़ बकरियों के साथ मंत्री आवास के सामने प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेड़ बकरियों के साथ मंत्री आवास के सामने प्रदर्शन
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। रियासत के वन मंत्री चौधरी लाल सिंह के गांधी नगर स्थित सरकारी आवास पर भेड़-बकरियों के साथ काफी संख्या में गुज्जर समुदाय के लोग पहुंच गए और रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ा। कई को पकड़कर थाने ले जाया गया। इस मामले में 40 से अधिक गुज्जरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस दौरान एसपी साउथ, डीएसपी, एसएचओ, एसआई और सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल मंत्री के घर के बाहर तैनात रहा।
मंगलवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में गुज्जर समुदाय के लोग अपनी भेड़-बकरियों के साथ पहुंचकर वन मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नजाकत खटाना की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों के सख्त रवैए को देखते हुए पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ा। प्रदर्शनकारियाें का का आरोप था कि वन विभाग ने उनके घरों को तोड़ दिया। हालांकि, विभाग का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर इन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। उन्हें हटाया गया। वन विभाग के अनुसार मवेशियों के चारे के लिए समुदाय के लोगों का कार्ड बनाया गया है। इसकी मदद से वह वन विभाग की जमीनों पर अपने पशुओं को लेकर जा सकते हैं।