{"_id":"5a0b50014f1c1b78548bd0eb","slug":"41510690817-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में बारिश से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में बारिश से ठंड बढ़ी
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। करीब तीन माह बाद जम्मू संभाग के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है। इसके अलावा पहाड़ियों पर हलकी बर्फबारी भी हुई। वहीं कश्मीर घाटी में मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है।
जम्मू संभाग के कई जिलों में ढाई माह का सूखा झेलने के बाद आसमान से बरसे पानी से फसलों और सब्जियों को संजीवनी मिली है। कश्मीर में दिनभर बादल छाए रहे। अगले 48 घंटों में बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। जिला जम्मू, राजोरी, पुंछ और उधमपुर में देर रात तक बारिश जारी थी। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासनों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच लेह न्यूनतम तापमान माइनस 6.3 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे सर्द रहा। कारगिल माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ दूसरे नंबर पर रहा।