फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   400 ex terrorists returning india

400 पूर्व आतंकियों की वापसी को हरी झंडी!

Thu, 15 May 2014 07:52 PM IST
जम्मू/राघवेंद्र नारायण मिश्र
जम्मू/राघवेंद्र नारायण मिश्र Updated Thu, 15 May 2014 07:52 PM IST
विज्ञापन
400 ex terrorists returning india

पीओके और पाकिस्तान से लगभग चार सौ पूर्व आतंकियों की वापसी को हरी झंडी देने की कवायद शुरू हो गई है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद जून के पहले सप्ताह में उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है जिसमें 382 मामलों को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे जाने को हरी झंडी मिल सकती है।

विज्ञापन


इन मामलों को संबंधित सुरक्षा एजेंसियों से हरी झंडी मिल चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की स्वीकृति के बाद पूर्व आतंकी निर्धारित रूट से जम्मू-कश्मीर वापस आ सकेंगे।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के पास ही है। पूर्व आतंकियों की वापसी के लिए उनके रिश्तेदारों की ओर से कुल 1171 आवेदन आए हैं। तीन साल पहले प्रदेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की सहमति से पूर्व आतंकियों के पुनर्वास की नीति को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत पीओके और पाकिस्तान से पूर्व आतंकियों की वापसी के लिए पुंछ-रावलकोट, उड़ी -मुजफ्फराबाद, पंजाब का बाघा बार्डर और दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को वापसी के लिए अधिकृत रूट घोषित किया गया।

वापस आने वाले आतंकियों के लिए राहत योजनाओं और प्रोत्साहन पैकेज का भी ऐलान हुआ है। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में परिवार समेत 352 पूर्व आतंकी कश्मीर आ चुके हैं। लेकिन इनमें से एक भी निर्धारित रूट से वापस नहीं आया।


लिहाजा उन्हें पुनर्वास नीति के तहत घोषित सुविधाएं नहीं दी गई हैं। वापसी के क्रम में बिहार और यूपी की नेपाल सीमा पर एसएसबी द्वारा पकड़े जाने पर इन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय के जम्मू कश्मीर सेल को सौंप दिया जाता है। दिल्ली में गृह मंत्रालय की सूचना के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस पूर्व आतंकियों को कश्मीर ले आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed