फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कश्मीर में पत् थरबाजी पर लगी लगाम: डीजीपी

कश्मीर में पत् थरबाजी पर लगी लगाम: डीजीपी

Wed, 15 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर में पत्
थरबाजी पर लगी लगाम: डीजीपी

विज्ञापन
डोडा । पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने जिले का दौरा कर जवानों की समस्या सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने में अहम रोल यहां के एसपीओ ने निभाया। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को पक्का किया जाना चाहिए।

मंगलवार को जिले में पहुंचे डीजीपी ने मॉडल पुलिस थाना की नई इमारत का उद्घाटन भी किया। इसके बाद एसपी कार्यालय परिसर में लगे जनता दरबारमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इसको हल करने के निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सीमा पर से गोलाबारी होने के दौरान सीमांत में रहने वाले लोगों को नुकसान उठना पड़ता है। इसके अलावा सब ठीक है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसको रोकने के लिए सभी को सहयोग देना चाहिए। कहा कि अकेले पुलिस कर्मी ही इस पर पूरी तरह रोक नहीं लगा सकते। वैद ने कहा कि कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में लगातार कमी आ रही है। इसके लिए सभी प्रकार के सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही है। इस पर रोक लगाने का मुख्य कारण आतंकियों का लगातार मारा जाना, नोटबंदी व एनआईए के छापे हैं। पिछले दिनों फुटबाल खिलाड़ी के आतंकवादी बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कोई हल नहीं निकलने वाला। अमन के रास्ते से सब चीजों का हल निकाला जा सकता है। इस मौके पर आईजी एसडी जम्वाल, डीआईजी बसंत कुमार रथ , एसएसएपी मोहम्मद शब्बीर, एएसपी विनय कुमार, एसपी ऑपरेशन रविंदर पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed