{"_id":"59480fc44f1c1b486a8b471f","slug":"31497894852-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में शव मिलने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में शव मिलने पर प्रदर्शन
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पौनी। तहसील के गझोड़ क्षेत्र में रविवार रात को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए परिवार के सदस्यों ने सोमवार को कस्बे में प्रदर्शन किया।
बताया जाता है कि पूरन चंद निवासी ड़ुगगी लेतर को गझोड़ निवासी धनीराम ने कोई औलाद नहीं होने के कारण पाला था। पूरन(42) की बेटी भी है। वह कटड़ा में काम करता था। दो दिन पहले ही घर लौटा था। रविवार रात को शव को गांव के खेतों में पाया गया। सोमवार सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद मृतक के परिवार के सदस्यों ने शव को सड़क के बीच रखते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूरन की हत्या की गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए। बाद में मौके पर पहुंचे डीएसपी हेडक्वार्टर निखिल गोगना व एसएचओ संजय अबरोल ने लोगाें को समझाया और कहा कि पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत केस दर्ज कार्रवाई को शुरू कर दिया है। बाद में शव को उसके पैतृक गंाव ड़ुगगी ले जाया गया।