{"_id":"5942e3014f1c1bd63d8b4837","slug":"31497555713-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक कॉलेजों में पढ़ाई हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक कॉलेजों में पढ़ाई हुई ठप
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नियमितीकरण की मांग को लेकर आल जेएंडके पालीटेक्निक्स एकेडमिक अरेंजमेंट्स एसोसिएशन मुखर है। इनकी हड़ताल के चलते 24 पालीटेक्निक कालेजों में पढ़ाई ठप हो गई है। उधर, वीरवार से कश्मीर के पालीटेक्निक कालेजों में पेन डाउन हड़ताल शुरू हो गई। वक्ताओं का कहना था कि विभाग 25 साल की सेवा देने वाले अरेंजमेंट स्टाफ के प्रति गंभीर नहीं। उनका कहना था कि मजदूर भी हर रोज न्यूनतम 300 रुपये कमाता है, जबकि अरेंजमेंट स्टाफ को 250 प्रतिदिन के लिहाज से भुगतान हो रहा है। इसके बावजूद उन्हें हटाया जाना सरकारी बेरुखी को प्रदर्शित करता है। वह भी जेएंडके सिविल सर्विसेज एक्ट-2010 के तहत नियमित किए जाने की मांग कर रहे हैं। अपनी बात रखने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल सूदन, महासचिव विकी शर्मा शामिल थे। मौके पर कणव गुप्ता, संजीव चौधरी, राकेश भट्ट, गगन प्रताप, हरमीत कौर, रेनू कोतवाल, इतिका शर्मा, पूजा गुप्ता, रेनुका राजपूत, रुचि गुप्ता, शिवाली शर्मा, नरोत्तम शर्मा, तरुण गुप्ता, नीना गुप्ता, हिमानी दुबे, सुनील भट्टी, भावना, विधु पुरी, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।