फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   300 militents in j&k

घाटी में खुलेआम घूम रहे हैं 300 आतंकवादी!

Fri, 09 May 2014 11:20 AM IST
Updated Fri, 09 May 2014 11:20 AM IST
विज्ञापन
300 militents in j&k

सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के कारण चुनाव में खलल डालने के आतंकी मंसूबे ध्वस्त हुए, लेकिन, विदेशी आतंकियों की घाटी में मौजूदगी ने सुरक्षा बलों की चिंताएं बढ़ा दीं हैं।

विज्ञापन


घाटी में अब भी लगभग 300 आतंकी मौजूद हैं। इनमें पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल हैं। लश्कर ए तैयबा फिर से सक्रिय हुआ है।

चुनाव के दौरान इस आतंकी संगठन ने सबसे अधिक वारदातों को अंजाम दिया। हिजबुल अब पंच-सरपंचों के अलावा सियासी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहा है जबकि लश्कर ने सुरक्षा बलों को टारगेट बनाया हुआ है।

विज्ञापन

लश्कर के नए नकाब?

300 militents in j&k

रियासत की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाने के बाद भी सुरक्षा बलों और सेना ने आतंकियों की तलाश जारी रखने का निर्णय लिया है।

लश्कर और जैश ए मोहम्मद ने नए नकाब लगाकर वारदातों को अंजाम देना शुरू किया था। इसी क्रम में शोहादा ब्रिगेड, अल नसरीन और फरजंदन ए मिल्लत नाम से तीन आतंकी संगठन खड़े हुए। ये संगठन मुख्य रूप से फिदायीन हमले करते हैं।

चुनाव के क्रम में इन नए संगठनों की गतिविधियां कम रहीं और लश्कर ने ही घटनाओं को अंजाम दिया। हिज्ब और एलईटी ने मिलकर पिछले डेढ़ महीने में आतंकी घटनाओं के ग्राफ में उछाल ला दिया।

रोज हो रहे आतंकी हमले

300 militents in j&k

अक्तूबर के बाद से हर माह औसतन एक आतंकी हमला हो रहा था, लेकिन, चुनाव के दौरान अप्रैल से मई में अब तक आठ हमले हो चुके हैं। इसमें सेना के एक मेजर, एक जेसीओ समेत सेना और पुलिस बल के छह कर्मी शहीद हुए।

सुरक्षा बलों ने 9 आतंकियों को ढेर किया। चार पंच-सरपंच भी शहीद हुए। श्रीनगर में पुलिस की गोली से एक युवक भी मारा गया। सुरक्षा बलों के सामने अब आतंकियों की तलाश की चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed