फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सफाई कर्मचारी तीन दिन और हड़ताल पर रहेंगे

सफाई कर्मचारी तीन दिन और हड़ताल पर रहेंगे

Sat, 25 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी तीन दिन और हड़ताल पर रहेंगे
उधमपुर। लंबित मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन नगर परिषद के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और नप के सीईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन और अधिकारियों की तरफ से मांगों की तरफ ध्यान न दिए जाने पर सफाई कर्मचारियों ने तीन दिन के लिए हड़ताल को आगे बढ़ाने का एलान भी कर दिया।
विज्ञापन

सफाई कर्र्मचारी यूनियन के प्रधान पप्पू के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन के उप प्रधान डेविड ने बताया कि कर्मचारी काफी समय से अपने हक के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन नगर परिषद सीईओ ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर परिषद के अधिकारी चाहे तो सभी मांगें पूरी कर सकते हैं। लेकिन मांगें नहीं मानी जा रही है। उन्होेंने विभाग से ढाई दिन का वेतन देने, पचास नए सफाई कर्मी नियुक्त करने, सात वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, सर्दी के मौसम में गर्म वर्दियां, जूते, बरसाती सहित अन्य सामान शीघ्र दिए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पहले नगर परिषद की जेसीबी चलाने वाले सुदेश की मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिवार के किसी भी सदस्य को नौकरी पर रखने की कई बार गुहार लगाई गई। मगर विभाग ने अभी तक उनके घर के सदस्य को नौकरी नहीं दी। विभाग हर महीने कर्मियों से एमपीएस के 13 सौ रुपये काट रहा है, लेकिन वह अभी तक उनके खाते में जमा नहीं हो सके हैं। जब तक सरकार और विभाग मांगों को पूरा नहीं करते हैं, तब तक संघर्ष जारी रखेंगे। इस मौके पर भोली देवी, सरला, यूसुफ, रवि, मंशो, मजिद सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


गंदगी से पटता जा रहा शहर
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उधमपुर शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हर तरफ गंदगी के ढेर नजर आ रहे हैं। मोहल्लों की गलियां भी गंदगी से पट गई है। जल्द हड़ताल के समाप्त नहीं होने पर शहर में हालात बदतर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह से हड़ताल चलती रही तो शहर की हालत नारकीय हो जाएगी। दो दिन कूड़ा नहीं उठने से शहर में बदबू फैल गई है। कूड़े के ढेर को मवेशी और फैला दे रहे हैं। मवेशियों के बीमार होने का भी खतरा है। जियो और जीने दो के प्रधान तारिक शाह ने कर्र्मचारियों की जायज मांगों को पूरा कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed