फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   बुधवार को कई इलाकों में बारिश के आसार

बुधवार को कई इलाकों में बारिश के आसार

Wed, 12 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को कई इलाकों में बारिश के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
रियासत में मानसून के सक्रिय होने के साथ अधिकतर हिस्सों में बारिश हो रही है। मंगलवार को जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में सुबह बारिश से मौसम सुहावना हुआ। दोपहर बाद भी बादलों के छाए रहने से गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश के आसार हैं।
जम्मू में मंगलवार तड़के बारिश से दिन की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दिन चढ़ने के साथ मौसम थोड़ा साफ हो गया। लेकिन दोपहर बाद फिर से बादल छा गए। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। बारिश से दिन का पारा गिरावट के साथ 31.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है। अब तक अमरनाथ यात्रियों का मौसम ने साथ दिया है।
विज्ञापन

पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक पर ठंडक कायम है, जिससे यात्री प्राकृतिक सौंदर्य का मजा ले रहे हैं। आगामी दिनों में मानसून के सक्रिय होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय मार्ग पर मार पड़ सकती है। बारिश के दौरान उधमपुर, रामबन और बनिहाल के बीच कई हिस्से पहाड़ों से गिरते पत्थरों और भूस्खलन के लिए संवेदनशील रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed