{"_id":"5a4e3e724f1c1bee6a8b79dc","slug":"201515077234-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के सीजफायर से दहशत में आए ग्रामीण, इधर उधर भाग कर ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के सीजफायर से दहशत में आए ग्रामीण, इधर उधर भाग कर ग्रामीणों ने बचाई जान
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बुधवार शाम पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी से रातभर सीमावर्ती गांव के लोग दहशत में रहे। पाकिस्तान की तरफ से अचानक की गई गोलाबारी से पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
दिन का कामकाज समेटने में लगे लोगों को मवेशी खेतों में छोड़कर भागना पड़ा। जिसे जहां शरण मिली, वहीं छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। बुधवार देर रात तक चली गोलाबारी से हुए नुकसान का पता वीरवार की सुबह चल पाया।
विज्ञापन
पाकिस्तान की गोलाबारी में कई लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि कई मवेशी गोली लगने से घायल हुए हैं। पाकिस्तान द्वारा रिहायशी इलाकों में की गई गोलाबारी से सीमा से सटे गांव बोविया में एक भैंस की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
करोल माथुरां में अपने घर के आंगन में बैठ कर खाना खा रहे एक परिवार के सदस्यबाल-बाल बच गए। लोगों ने बताया कि पिछली शाम पाकिस्तान ने अचानक सीमा पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और कुछ ही समय के बाद मोर्टार के गोले दागने शुरू कर दिए।
जो किसान मवेशियों को लेने खेतों में गए थे वो मवेशियों को वहीं छोड़ पेड़ों की आड़ लेकर बैठ गए। लोगों ने जहां शरण मिली वहीं रात गुजारी।