{"_id":"5a4bc1ec4f1c1b0f788b6428","slug":"201514914284-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में मारे गए जैश आतंकियों का हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में मारे गए जैश आतंकियों का हथियार बरामद
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपुरा सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर में मारे गए तीन जैश के आतंकियों के हथियार मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए। बरामद हथियारों पर भारत विरोधी नारे पाए गए। हालांकि इस पर किसी भी अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में मारे गए तीन जैश के आतंकियों के पास से 3 एके-47, 12 एके मैगजीन, 1 यूबीजीएल, 5 यूबीजीएल ग्रेनेड और कई राउंड बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों के पास से बरामद हुए यूबीजीएल पर इंडिया तेरी मौत आई, जैश आई, जबकि बैग पर अफजल गुरु, तल्हा रशीद और नूर त्राली का इंतकाम जैसे नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन