{"_id":"5a30327a4f1c1b001c8b878f","slug":"201513108090-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले का पानी घरों में घुसा, तो सड़क पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले का पानी घरों में घुसा, तो सड़क पर प्रदर्शन
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड नंबर दो जिला जेल के सामने वाले इलाके के लोग नाला साफ नहीं होने से खफा हैं। मंगलवार को उन्होंने सिंचाई विभाग और नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न तो सिंचाई विभाग और न ही नगर परिषद नाले की जिम्मदारी ले रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कोर्ट रोड के साथ नाला है, जिसे न तो सिंचाई विभाग अपना मानता है और न ही नगर परिषद सफाई की जिम्मेदारी ले रहा है। मंगलवार को बारिश के चलते नाले का पानी घरों में घुस गया। वह नगर परिषद को नाले की सफाई के लिए कई बार कह चुके हैं, लेकिन अब तक सफाई नहीं की गई। सिंचाई विभाग भी नहीं सुन रहा है।
उन्होंने कहा कि जब कठुआ नहर में पानी छोड़ा जाता है तो साथ की डिस्ट्रिब्यूट्री से पानी इस नाले में आता है। इसके बाद यह उफनकर घरों में घुस जाता है। उन्होंने कहा कि अगर नाले की सफाई नहीं कराई गई तो अगली बार वह जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।