{"_id":"5a0b4a604f1c1baf678bb9b2","slug":"201510689376-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदले मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदले मिजाज
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हालत खराब होने से लोग परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर। जम्मू जाने वाले गरोटा रोड की खस्ता हालात होने पर वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड पर बडे़ बडे़ गढ्ढे होने के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। क्षेत्र के संगठनाें ने मांग की है कि रोड की मरम्मत के लिए कदम उठाए जाएं।
कस्बा के वाया गरोटा जम्मू रोड जोकि करीब तीस किलो मीटर है। पिछले छह महीनों से रोड की मरम्मत नहीं होने पर जगह जगह पर बडे़ बडे़ गढ्ढे होने और कई जगहों पर तारकोल उखड़ने पर रोड की खस्ता हालात होने पर वाहन चालकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। इस पर कई वाहन चालक इस रोड़ पर वाहन ले जाने ही बंद कर दिया है। जबकि जो यात्री वाहन चल रहे हैं। वह भी खस्ता हालात में हो गए है। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता राम पाल , मोहन लाल ने बताया राज्य सरकार द्वारा इस रोड़ की अनदेखी पर क्षेत्र के लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना कराना पड़ा रहा है। राम देव , सोहन शर्मा ने बताया पिछले कई महीनों से रोड़ की खस्ता हालात होने पर लोगों की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। निजी वाहन इस रोड पर वाहन नहीं चलाते उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर शीघ्र ही रोड की मरम्मत के लिए कदम नहीं उठाया तो आंदोलन का रास्ता चुनना पड़ रहा है।
विज्ञापन