{"_id":"5945805f4f1c1b25468b48e3","slug":"201497727071-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से लगी आग
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
रेजीडेंसी रोड स्थित भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेेंस कंपनी के आफिस में शनिवार रात नौ बजे शार्ट सर्किट के बाद पूरी इमारत के अंदर धुआं फैल गया। दूसरी मंजिल स्थित आफिस में आग की घटना पर आसपास स्थित दुकानों में पहुंचे ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात नौ बजे रेजीडेंसी रोड स्थित भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के आफिस में शार्ट सर्किट के बाद उठता धुआं अफरातफरी का कारण बन गया। तीन मंजिला इमारत की दूसरे मंजिल पर और भी कई बैंक के ब्रांच थे, लेकिन किसी प्रकार की हानि की बात सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे रेजीडेंसी चौकी प्रभारी सोहित ने बताया कि हालत सामान्य है, किसी प्रकार के भारी नुकसान की बात नहीं है। घटना की सूचना पर कंपनी के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शार्ट सर्किट में कितना नुकसान हुआ है इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।