{"_id":"5942e3004f1c1b96218b4a01","slug":"201497555712-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक जिले में तीन-तीन एडीसी, दो नए पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक जिले में तीन-तीन एडीसी, दो नए पद सृजित
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राज्य में कठुआ पहला ऐसा जिला बन गया, जहां अब तीन-तीन अतिरिक्त जिला उपायुक्त होंगे। सरकार ने बसोहली और बिलावर के लिए अलग-अलग एडीसी के पद सृजित कर दिए। वीरवार को इस संबंध में बाकायदा आदेश भी जारी कर दिया गया। तत्काल एसडीएम ही एडीसी के पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दरअसल, पिछले दिनों बसोहली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बसोहली के लिए अलग से एडीसी बैठाए जाने की घोषणा की थी। उसके बाद विपक्षियों ने सरकार और खास कर भाजपा पर हमला बोलना शुरू कर दिया। उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह के क्षेत्र बिलावर की अनदेखी पर विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया। उसके बाद बिलावर जिला आंदोलन कमेटी ने भी फिर से आंदोलन को धार दे दिया। आखिर उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल को बाकायदा प्रेस बयान जारी कर लोगों से अपील करना पड़ा कि विपक्षी के बहकावे में नहीं आएं। एक ही एडीसी तीन दिन बसोहली और तीन दिन बिलावर में बैठेंगे। लेकिन सरकार पर विपक्षियों का लगातार हमला जारी रहा। आखिर गतिरोध को विराम देते हुए सरकार ने बसोहली और बिलावर के लिए अलग-अलग एडीसी के पद सृजित कर दिए। वीरवार को जारी आदेश में कहा गया है कि फिलहाल एसडीएम के पद को अपग्रेड कर एडीसी पद सृजित कर दिया गया है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त के इन पदों पर व्यवस्था बनाए जाने तक मौजूदा एसडीएम ही एडीसी के पद पर कार्यभार संभालेंगे।
---------
तीन-तीन एडीसी वाला कठुआ पहला जिला
बहरहाल, बड़ी बात यह भी है कि जिले में अब तीन एडीसी होंगे। जबकि इससे पहले एक एडीसी और चार एसडीएम जिले में सेवाएं दे रहे थे। एक ओर जहां बिलावर को जिला बनाने की मांग विपक्षी दलों ने तेज कर दी है। वहीं बसोहली और बनी के बड़े इलाके को भी एडीसी का पद मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।