{"_id":"572f3f714f1c1b01045cd892","slug":"20-thousand-horses-participate-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 20 हजार से अधिक घोड़े शामिल होगें अमरनाथ यात्रा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 20 हजार से अधिक घोड़े शामिल होगें अमरनाथ यात्रा में
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 09 May 2016 03:18 PM IST
सार
- अमरनाथ यात्रा के लिए सक्रिय हुए घोड़े वाले
- पहाड़ी जिलों से श्रीनगर की तरफ करने लगे रुख
- यात्रा के प्रबंधों और यात्रा में रहता है अहम योगदान
विज्ञापन
20 से 30 हजार कमाता है प्रति घोड़ा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ी जिलों में घोड़े रखने वाले गुर्जर समुदाय के लोगों ने श्रीनगर की तरफ रुख कर लिया है। राजोरी, पुंछ, रियासी जिलों से मुख्य रूप से घोड़े वाले अमरनाथ यात्रा के लिए जाते हैं। यात्रा के बंदोबस्त में घोड़ों का पचास फीसदी से ज्यादा योगदान रहता है।
विज्ञापन
दरअसल, यात्रा शुरू होने के दो महीने पहले ही दोनों मार्गों पर काम शुरू हो जाता है। इसमें हर तरह के कार्य में घोड़ों का योगदान रहता है। राजोरी और पुंछ से ही करीब 20 हजार घोड़े यात्रा में शामिल होते हैं। श्राइन बोर्ड ने तो यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड का साथ देने के लिए घोड़े वाले भी पहाड़ी जिलों से रुख करने लगे हैं। डेढ़ से दो महीने के बीच यह यात्रा के अलग-अलग रूट पर पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
मुगल रोड से आसान हुई राह
मुगल रोड खुलने के बाद घोड़े वालों की राह आसान हो गई है। पहले इनको कालाकोट और रियासी से होकर बालटाल और पहलगाम की तरफ पहुंचना होता था, लेकिन अब मुगल रोड से यह लोग 15 से 20 दिन के भीतर ही श्रीनगर और डेढ़ महीने तक यात्रा के दोनों मार्गों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
20 से 30 हजार कमाता है प्रति घोड़ा
हर एक घोड़ा यात्रा के दौरान 20 से 30 हजार रुपये कमाता है। यात्रा में ढांचा ढोने, लंगर का सामान पहुंचाने, रास्ते बनाने के लिए सामान पहुंचाने आदि में घोड़ों की मदद ली जाती है, जबकि यात्रा शुरू होने के बाद लोग यात्रा करने में इनका इस्तेमाल करते हैं। जानकारी के अनुसार घोड़े वालों की साल भर की कमाई का साधन उनके घोड़े रहते हैं। कई लोग ऐसे हैं, जिनके पास घोड़ों की संख्या 10 तक है। यह लोग तीन महीने तक यात्रा मार्ग पर रहते हैं।