फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   2 young men and one woman killed in security firing at Handwara

कुपवाड़ा: एक और युवक की झड़प में मौत, मरने वालों की संख्या हुई चार

Wed, 13 Apr 2016 10:33 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Wed, 13 Apr 2016 10:33 PM IST
सार

  • हंदवाड़ा में फायरिंग में तीन की मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन
  • सैन्य कमांडर हुड्डा और दुआ ने हंदवाड़ा का दौरा किया
  • घटना की मजिस्ट्रेटी और विभागीय जांच भी शुरू, सेना पहले ही दे चुकी है जांच के आदेश
  • लापरवाही बरतने के मामले में एक एएसआई निलंबित

विज्ञापन
2 young men and one woman killed in security firing at Handwara
हंडवाड़ा में तीन लोगों की मौत - फोटो : PTI

विस्तार

हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों की फायरिंग में तीन लोगों की मौत के बाद बुधवार को भी नागरिकों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया। इस दौरान कुपवाड़ा में उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दागे गए आंसू गैस के शैल लगने से एक युवक की मौत हो गई। उधर, हंदवाड़ा मामले को सेना ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

विज्ञापन


सेना के नार्दर्न कमांड के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने हंदवाड़ा का दौरा कर घटना की जानकारी हासिल की। उन्होंने जल्द से जल्द जांच पूरी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


इस बीच पुलिस ने कानून व्यवस्था की स्थिति न संभाल पाने के कारण एक एएसआई को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रेटी तथा विभागीय जांच शुरू हो गई है। सेना ने पहले ही हंदवाड़ा प्रकरण की जांच के आदेश दे रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन लोगों की मौत पर उबले लोगों ने बुधवार को कुपवाड़ा के दुर्गमुला में जबर्दस्त प्रदर्शन किया। सुरक्षा बल के जवानों पर जमकर पथराव किया। हिंसक भीड़ को काबू में पाने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

इस दौरान शैल लगने से जहांगीर अहमद वानी की मौत हो गई। शैल लगने से घायल होने के बाद उसे तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत  घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में दो और लोग घायल हुए हैं। 

घाटी के कई अन्य ज‌िलों में भी प्रदर्शन

2 young men and one woman killed in security firing at Handwara
कश्मीर घाटी बंद - फोटो : PTI

उधर, सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एनएन जोशी ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा और दुआ ने हंदवाड़ा का दौरा कर सैन्य अफसरों तथा जवानों से घटना की जानकारी हासिल की।

उन्होंने बताया कि सेना घायलों के इलाज पर अस्पताल में होने वाले खर्च तथा अन्य पुनर्वास कार्यों की भी देखरेख कर रही है। उधर, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हंदवाड़ा की घटना के लिए एएसआई मो. रफीक को निलंबित कर दिया गया है।

घटना की मजिस्ट्रेटी तथा विभागीय जांच शुरू हो गई है। गांदरबल तथा अन्य जिलों में भी पुलिस के साथ संघर्ष की सूचना है। वहीं अलगाववादियों के आह्वान पर घाटी में जबर्दस्त बंद रहा। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। शैक्षिक संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान, पेट्रोल पंप तथा इदारे बंद रहे। गाड़ियां भी कम चलीं।

श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों-रैनावारी, महाराजगंज, नौहट्टा, खानयार, सफाकदल एवं मायसूमा तथा हंदवाड़ा इलाके में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगा दी गई थीं। वैसाखी की वजह से सिख समुदाय के लोगों को आने जाने की इजाजत दी गई थी। बंद के आह्वान को देखते हुए अलगाववादी नेताओं को नजरबंद रखा गया था। 

कुपवाड़ा में युवक की मौत के विरोध में जेकेएलएफ तथा हुर्रियत (जी) ने वीरवार को घाटी में बंद का आह्वान किया है। हुर्रियत (एम) के मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को नमाज के बाद प्रदर्शन की घोषणा की है। 

फायरिंग में मारा गया युवक एक बेहतरीन क्रिकेटर था

2 young men and one woman killed in security firing at Handwara
फायर‌िंग में मारा गया नईम भट क्र‌िकेटर परवेज रसूल के साथ - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को  हंदवाड़ा में फायरिंग में मारे गए दो युवकों में से एक बेहतरीन क्रिकेटर था। गवर्नमेंट डिग्री कालेज का छात्र नईम भट अंडर-19 के राष्ट्रीय कैंप में तीन साल पहले शामिल हो चुका था। परवेज रसूल सहित कई अन्य खिलाड़ियों के साथ उसकी तस्वीरें हैं।

एक तस्वीर में क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले वह एक पुलिस अधिकारी के साथ हाथ मिलाता दिख रहा था। उसके बचपन के दोस्त वसीम अहमद ने बताया कि वह क्रिकेट के प्रति क्रेजी था, लेकिन उसकी यात्रा काफी छोटी रही। 

सेना ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। कश्मीर जोन के आईजी एसजेएम गिलानी ने कहा कि फिलहाल मौके पर उत्तरी कश्मीर के डीआईजी कैंप किए हुए हैं और हालात को नियंत्रण में करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जैसे ही स्थिति सामान्य होगी पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू करेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed