{"_id":"5a259d084f1c1b68678bfd78","slug":"191512414472-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य को उड़ता पंजाब नहीं बनने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य को उड़ता पंजाब नहीं बनने देंगे
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन।
जम्मू-कश्मीर राज्य के पुलिस महानिदेशक डॉ. एसपी वैद के सोमवार को रामबन पहुंचने पर उनका जिला पुलिस लाइन में लोगों ने भव्य स्वागत किया। आईजी जम्मू एसडी जमवाल, डीआईजी डीकेआर बसंत कुमार रथ, एसएसपी रामबन मोहनलाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुश्ताक चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। महानिदेशक डॉ. एसपी वैद ने रामबन जिले के परनोत में आईआरपी की नई इमारतों का उद्घाटन किया और इमारतों का निरीक्षण भी किया। डीजीपी ने दरबार लगाकर पुलिस जवानों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने जवानों से अपनी सेहत का खास ध्यान रखने को कहा। डीपीएल रामबन में पुलिस द्वारा आयोजित जनसभा में प्रमुख नागरिकों एवं युवाओं ने भाग लिया। लोगों ने कहा कि रामबन जिले में बेरोजगारी की समस्या के समाधान के लिए युवकों के लिए विशेष पुलिस भर्ती करवानी चाहिए। युवकों को रोजगार मिलेगा तो वे नशे के जाल में नहीं फंसेंगे। डॉ वैद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबका मकसद है कि राज्य को उड़ता पंजाब नहीं बनने देना है।
उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ युवकों में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। रामबन जिला में आज तक जो भाईचारा रहा है, इसका श्रेय यहां की जनता को जाता है। आगे भी इसी तरह भाईचारे से आपस में मिलजुल कर रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस में भर्ती टीआरपी के तहत हो रही है, जिसमें किसी तरह की सिफारिश नहीं हो सकती। जो भी आएगा वह अपनी काबिलियत पर ही भर्ती होगा। पुलिस महानिदेशक ने कांफ्रेंस हाल मैत्रा में जिले के दूरदराज क्षेत्रों के विधार्थियों को पुस्तकें वितरित कीं एवं खेलों के लिए भी सामान भी दिया।