फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

Fri, 17 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला
जम्मू। रियासत के ट्रांसपोर्टरों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेतावनी दी है कि यदि कुछ दिनों के भीतर ट्रांसपोर्टरों की मांगें पूरी न हुई तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। लखनपुर से श्रीनगर तक वाहनों को सड़कों पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान टी एस वजीर की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट से जुड़े तमाम मुद्दों को लेकर बैठक हुई। बैठक में जम्मू संभाग के सभी व्यवसायिक वाहनों के रूट एसोसिएशन के प्रधान, ट्रक, बस, मिनी बस, टैक्सी, आटो आदि की एसोसिएशन के प्रधान भी मौजूद रहे। लेट फीस, बीमा, और ट्रांसपोर्ट से जुड़े शुल्कों में 100 फीसदी इजाफा, राज्य में ओला उबर को लाने को लेकर ट्रांसपोर्टर विरोध कर रहे हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा एमवीए आर्डिनेंस द्वारा पास करने पर भी ट्रांसपोर्टर खफा हैं। वजीर ने कहा कि यदि इन मांगों को जल्द ही हल नहीं किया गया तो उनके लिए सड़कों पर उतरने के सिवा दूसरा कोई चारा नहीं बचेगा। क्योंकि पिछले 11 महीनों से सरकार उनकी मांगों को हल करने का लालीपॉप दे रही है। इसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed