{"_id":"5a302cc54f1c1b59678c1bcb","slug":"181513106629-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रकों की लगी लंबी कतार
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। भारी बर्फबारी और पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। राजमार्ग बंद होने के कारण उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए ट्रकों की लंबी कतार लग गई है। वहीं बारिश के कारण दिन भर चालक व सह चालक परेशानियों से जूझते रहे।
गौरतलब है कि भारी बारिश व बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को ही राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था। मंगलवार को भी बर्फबारी व बारिश का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार को सुबह के समय रामबन के कई इलाकों में राजमार्ग पर पस्सियां भी गिरी। वहीं पुलिस ने लगातार दूसरे भी शहर के जखैनी इलाके से ट्रकों को घाटी की तरफ रवाना होने की अनुमति प्रदान नहीं की। उधमपुर के जखैनी, संगूर, बट्टलबालियां, रठियान, गरनई व अन्य कई इलाकों में फोर लेन राजमार्ग पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। वहीं चालकों को भी काफी परेशान देखा गया। चालकों का कहना है कि अगर ज्यादा दिन राजमार्ग बंद रहता है तो परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी। उनके पास राशन व अन्य जरूरत का सामान थोड़े समय के लिए ही है। अगर ज्यादा दिन राजमार्ग बंद रहता है तो प्रशासन और सरकार को राशन व अन्य प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवानी होंगी।