{"_id":"5a1878694f1c1b87698bd9ad","slug":"181511553129-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्थरबाजों के ऊपर लगे केस हटाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्थरबाजों के ऊपर लगे केस हटाने का विरोध
Updated Sat, 25 Nov 2017 05:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोगरा फ्रंट एंड शिव सेना ने जम्मू में पत्थरबाजों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सरकार ने 4500 पत्थरबाजों को रिहा करने का फैसला लिया है। यह राज्य के हित में नहीं है। पत्थरबाजों से शांति भंग हो रही है। सेना के काम में भी अड़चन पैदा हो रही है। पत्थरबाज पुलिस स्टेशनों, स्कूलों और सुरक्षा बलों पर हमला बोल रहे हैं। इन पर दर्ज एफआईआर को वापस नहीं लेना चाहिए। घाटी में फिर से माहौल खराब होने की आशंका है। पत्थरबाज सीधा आतंकवादियों का साथ दे रहे हैं। पाक में बैठे आतंकवादियाें के सरगना घाटी में माहौल खराब करवा रहे हैं। पैसों के बल पर सुरक्षा बलों पर पत्थर बरसाए जा रहे हैं। इससे सुरक्षा कर्मियों की मौत भी हो रही है। कश्मीर में आजादी की मांग की जा रही है। यह सब पाक और आईएसआईएस करवा रहा है। वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा शांति वार्ता के लिए पहुंचे हैं। आतंकवादियों के खिलाफ केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस मौके पर लाल सिंह, प्रकाश, विजय बंटू, राकेश और अन्य मौजूद रहे।