{"_id":"5a15dce94f1c1b4c528b5064","slug":"181511382248-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नीटाप में बर्फबारी के इंतजार में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नीटाप में बर्फबारी के इंतजार में लोग
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में अभी तक ताजा हिमपात नहीं हो पाया। पिछले दिनों बिगड़े मौसम के मिजाज के बाद भी पत्नीटाप व नत्थाटाप में बर्फ की सफेद चादर में नहीं बिछ सकी है। इस कारण पत्नीटाप के कारोबार में कोई ज्यादा इजाफा नहीं हो सका है। पत्नीटाप में पिछले कुछ दिनों से कारोबार मंदा है, देश के कई हिस्सों के सैलानी पत्नीटाप में ताजा बर्फबारी के बारे में फोन और इंटरनेट के माध्यम से जानकारी ले रहे हैं। ताकि वह ताजा बर्फ का मजा पत्नीटाप व नत्थाटाप में ले सके । गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मौसम का मिजाज बिगड़ा तो था मगर नत्थाटाप में भी हल्की बर्फ गिरी थी जो एक दिन भी नही रही थी, उधर पत्नीटाप के कारोबारी राजेश ठाकूर, रंगील सिंह ने कहा कि कारोबारी ही नहीं सैलानी भी मौसम के बदलते मिजाज के इंतजार में हैं ताकि पत्नीटाप व नत्थाटाप बर्फ की सफेद चादर में लिपट सके। उनका कहना था कि हिमपात के बाद ही पत्नीटाप के कारोबार में इजाफा होगा जबकि सरकार को पत्नीटाप के विकास को लकर भी विशेष ध्यान देना चाहिए । उनका कहना था कि पत्नीटाप में कारोबार सीजन के समय ही होता है और सरकार पत्नीटाप में अधर में लटकी परियोजनाएं शुरू करे तो पूरे वर्ष पत्नीटाप में सैलानियों की बहार होगी और कारोबार भी अच्छा होगा । बता दे कि चिनैनी नाशरी टनल बनने से भी कई सैलानी टनल के रास्ते घटी की और रूख कर लेते है ।
विज्ञापन