{"_id":"595014bf4f1c1b2d388b4601","slug":"181498420415-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलगाम में मॉक ड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलगाम में मॉक ड्रिल
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
अमरनाथ यात्रा में किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा रविवार को पहलगाम में मॉक ड्रिल करवाकर लिया गया।
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी नई दिल्ली और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी जेएंडके की निर्देशावली के तहत मॉक ड्रिल अभ्यास में अग्नि शमन विभाग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की टीमों ने हिस्सा लिया।
नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट रिटायर्ड मेजर जनरल वी के दत्ता, एसडीएमए श्रीनगर के निदेशक आमिर अली मीर, एनडीआरएफ के डीएसपी फारूक अहमद व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में नुनवान आधार शिविर में मॉक ड्रिल में बताया गया कि यात्रियों को लेकर आ रहे वाहन में धमाका होने, भूस्खलन, आतंकी हमले और बादल फटने की स्थिति में किसी प्रकार से निपटना है और यात्रियों की सुरक्षा करनी है। इससे पूर्व 21 से 23 जून तक अनंतनाग के डाक बंगला में भी टेबल टाप मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।