{"_id":"5a30335c4f1c1b0d698c19a4","slug":"171513108316-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड़ के 28 किमी तक हटाई बर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड़ के 28 किमी तक हटाई बर्फ
Updated Wed, 13 Dec 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
mugal road
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ।
मंगलवार दूसरे दिन भी जिले में लगातार भारी बर्फबारी जारी रही। कई पहाड़ी क्षेत्रों का सड़क संपर्क पूरी तरह से कट जाने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। जबकि मुगलरोड पर दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। पिछले दो दिनों से सड़क संपर्क से वंचित मुगलरोड पर पोशाना स्थित सैन्य शिविर को भारी बर्फबारी के बीच पीडब्लयूडी विभाग के मेकेनिकल विंग के अधिकारियों के कड़े प्रयासों से बुलडोजरों की सहायता से बफलियाज से पोशाना तक 28 किलो मीटर तक के सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का अभियान चलाया और सैन्य शिविर को सड़क संपर्क तक उपलब्ध कराया। जवानों एवं अधिकारियों तक रसद और अन्य सामान पहुंचाने के लिए इस मार्ग को जल्द खोला गया। अभियान की देखरेख के लिए बर्फबारी के बीच पीडब्लयू डी मेकैनिकल विंग के एसिसटेंट एगजिक्यूटिव इंजीनियर अमर प्रीत और जूनियर इंजीनियर ताहिर नियात मौके पर मौजूद रहे। ताकि समय पर बर्फ हटाने का काम पूरा किया जा सके। देर रात मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम पूरा करने पर अमर उजाला से बात करते हुए प्रीत सिंह का कहना है कि दो दिनों से मुगलरोड पर जारी बर्फबारी में जहां पनाड़ से पोशाना तक तीन से चार फीट तक बर्फ है। वहीं पोशाना से पीर की गली तक चार से पांच फीट तक बर्फ है। ऐसे में मुगलरोड तो पूरी तरह बंद हैं। मौसम साफ होने के बाद अगर आला अधिकारियों से मुगलरोड खोलने के आदेश मिलते हैं तो आगे का आपरेशन शुरू होगा। जिसके लिए हमारे कर्मचारी और मशीनें तैयार
है। गौरतलब है कि दो दिनों से बर्फबारी से मुगलरोड को पूरी तरह यातायात के लिए बंद कर दिया गया।