{"_id":"5a0b52054f1c1bd8538bd203","slug":"171510691333-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए ने बकरियों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए ने बकरियों को बनाया निशाना
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
बसोहली। क्षेत्र मे तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार की रात करीब 12 बजे तेंदुए ने तिरडी इलाके में कुत्तों और बकरियों को शिकार बना डाला।
तिरडी निवासी मस्त राम के अनुसार तेंदुए ने घर के साथ लगते बकरियों के लिए बनाए गए शेड में घुस गया और बकरियों को मार डाला। वहीं तिरडी निवासी काकू राम के घर के आंगन में एक पालतू कुत्ते को मार डाला। इसकी वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। पशुपालकों ने तेंदुए के डर से मवेशियों को जंगलों, खेतों में चराना भी कम कर दिया है। नागरिकों ने बताया कि कई बार जब बह घर से बाहर आते जाते हैं, तो तेंदुआ वाहनों के सामने आ जाता है। सोमवार को तेंदुआ वार्ड तेरह और बारला चगान इलाके में घूमता देखा गया। वहीं, कुडेरा, बटाडा, शांति घाट बसोहली और रंजीत सागर झील के साथ लगते इलाके में तेंदुआ अपने एक बच्चे के साथ घूमता नजर आ रहा है। बीते दिनों नागरिकों ने इस परेशानी के लिए जिला प्रशासन व वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को चेताया था। लेकिन अधिकारियों ने परेशानी की अनदेखी कर दी। नागरिकों ने एक बार फिर से जिला प्रशासन व वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में फैली तेंदुए की दहशत का खात्मा हो सके।