{"_id":"5a04ba6f4f1c1b6f548bc23f","slug":"171510259311-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी-भाजपा ने सीमांत लोगों से किया धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी-भाजपा ने सीमांत लोगों से किया धोखा
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार ने सीमांत लोगों के साथ धोखा किया है। एलओसी और बार्डर से सटे लोगों को पाक गोलाबारी के दौरान बचाव के लिए शेल्टर शेड, पक्के बंकर और सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला के प्लाट उपलब्ध नहीं करवाए गए। सरकार सीमांत लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह से विफल रही है।
नौशेरा में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए राणा ने कहा कि वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के दौरान सीमांत ग्रामीणों के उत्थान के लिए भाजपा ने बड़े बड़े वादे किए थे। लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया है। पीओके रिफ्यूजियों के उत्थान के लिए भी सरकार ने वादाखिलाफी की है। उमर सरकार के कार्यकाल में 9025 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज मांगा गया था, जिसमें सरकार ने सिर्फ 2000 करोड़ रुपया जारी किया है। इस दौरान ठाकुर रछपाल सिंह, ठाकुर कश्मीरा सिंह, अनिल धर, चौधरी हरुण, विजय लोचन आदि मौजूद रहे।