फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जल्द नियमित करने को भरी हुंकार

जल्द नियमित करने को भरी हुंकार

Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
जल्द नियमित करने को भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
आल जेएंडके पालीटेकिभनकल अकादमिक अरेंजमेंट एसोसिएशन ने मांगों को लेकर प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। अकादमिक अरेंजमेंट कर्मचारी कालेजों में नियमित होने की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से अस्थायी तौर पर कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को वेतनमान भी संतोषजनक नहीं मिल रहा है। कर्मियों का कहना है कि उन्हें प्रदेश सरकार जल्द से जल्द नियमित करे।

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष उमेश गुप्ता ने कहा कि मौजूदा समय में कर्मचारियों को 6500-7000 रुपये वेतन मिल रहा है। इससे कर्मचारियों का घर का खर्चा चलाने में परेशानी आ रही है। प्रदेश सरकार शीघ्र ही कर्मचारियों को पक्का करे। कर्मचारी लंबे समय से कालेजों में सेवाएं दे रहे हैं। अभी तक प्रदेश सरकार कर्मचारियों को पक्का नहीं कर पाई है। कर्मचारियों ने अपने जीवन के 25 साल कालेजों में पढ़ाई करवाने को दिए हैं। उन्होंने कहा कि पालीटेकिभनकल कालेजों में खाली चल रहे पदों पर अकादमिक अरेंजमेंट कर्मचारियों की तैनाती की जाए। इस मौके पर हरमीत कौर, अतुल, रेणु और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed