फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   श्रीनगर, जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात बीती

श्रीनगर, जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात बीती

Wed, 06 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर, जम्मू में सीजन की सबसे सर्द रात बीती
जम्मू। श्रीनगर में न्यूनतम माइनस 3.8 और जम्मू में न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सीजन की सबसे सर्द रात बीती। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में भी गिरावट बनी हुई है, लेकिन इसके विपरीत घाटी के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। न्यूनतम माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 11 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। दिसंबर के मध्य में मौसम का मिजाज बिगड़ेगा। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बीती रात के पारे में सामान्य से चार डिग्री गिरावट दर्ज की। घाटी में शीतलहर से जनजीवन पर असर दिख रहा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट से कई बहते हुए जल स्थल जमने लगे हैं। जम्मू मेें बीती रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दिन के पारे में एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed