{"_id":"5a132dc34f1c1bf3538be7dd","slug":"161511206339-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली वितरण में स्थिरता को बनेगा ट्रांसफार्मर बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली वितरण में स्थिरता को बनेगा ट्रांसफार्मर बैंक
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बिजली वितरण नेटवर्क को स्थिर करने के लिए 30 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस राशि ने जिले में ट्रांसफार्मर बैंक बनाया जाएगा। यह घोषणा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को पब्लिक आउटरीच यानी जन पहुंच कार्यक्रम में की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में लिफ्ट सिंचाई और पीने के पानी की योजनाओं के मशीनरी उपकरणों के प्रतिस्थापन और उन्नयन के लिए 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। बनी में गुज्जर बक्करवाल हॉस्टल का काम पूरा करने के लिए 50 लाख रुपये तत्काल जारी करने की भी उन्होंने घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई स्कूल लोहाई मल्हार में अतिरिक्त आवास की स्थापना के लिए 60 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने नदियों से सामग्री निकालने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर पीएसए लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने शहर में नागरिक बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए नगर परिषद कठुआ के पक्ष में 20 लाख रुपये जारी करने की भी घोषणा की। उन्होंने उपायुक्त कठुआ को नदियों, नहरों, जल निकायों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर एक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए।