{"_id":"5a4fd7344f1c1b346f8b5328","slug":"15151820488-udhampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी, ठंड में भारी इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी, ठंड में भारी इजाफा
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। वीरवार को दिनभर बदले मौसम के मिजाज के बाद देर रात को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी हुई है, जिससे ठंड में भारी इजाफा हो गया है। बर्फबारी के बाद ऊंची चोटियां सफेद चादर में लिपट गई है, जिसके बाद क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने का दौर जारी था।
देर रात को हुई बर्फबारी के बाद नत्थाटाप, शिवगढ़ धार, देरा टाप, जुगधार, स्योजधार की चोटियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई थी, जिससे शुक्रवार को पूरा दिन चिनैनी क्षेत्र ठंड की चपेट में रहा, आसमान में भी दिनभर बादलों और सूर्य देव के बीच आंखमिचौली का दौर चलता रहा, जिस कारण लोगों ने शुक्रवार को भी दिनभर अलावा जलाकर ठंड से बचने का प्रयास किया। उधर जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पत्नीटाप में सैर के लिए आए सैलानी भी बर्फ का लुत्फ लेने के लिए नत्थाटॉप का रुख कर रहे थे, लेकिन ठंड के चलते जल्दी ही वापस लौट रहे थे। ब्यूरो