{"_id":"5a4fd6494f1c1b0a788b6dc5","slug":"15151818136-rajouri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, उद्योग मंत्री का पुत्ला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, उद्योग मंत्री का पुत्ला फूंका
Updated Tue, 09 Jan 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जम्मू के एक ठेकेदार के नाम राजोरी मेंखनन करने का टेंडर देने का लोगों ने कड़ा विरोध किया है। शुक्रवार को राजोरी के लोगों ने जम्मू-पुंछ हाईवे स्थित शहर के चिंगस इलाके में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उद्योग मंत्री का पुतला फूंककर मंत्री के खिलाफ व राज्य की भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे राकेश कुमार, सुरेश शर्मा बशीर अहमद आदि ने बताया कि भाजपा के नेता एवं राज्य के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने जम्मू के एक ठेकेदार को राजोरी जिले में खनन करने की अनुमति दी है। जम्मू के नामी ठेकेदार के नाम जबसे टेंडर निकला है, तबसे यहां के लोगों को अपने प्रयोग के लिए भी खनन नहीं करने दिया जा रहा। इतना ही नहीं ठेकेदार के लोग अवैध खनन कर हमारे नदी-नालों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। नियम अनुसार जितनी भूमि पर खनन करना होता है, उससे कई कनाल अधिक भूमि पर खनन करके नदी-नालों को छोटा किया जा रहा है। इस अवसर पर किसानों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि नदी-नालों में खनन के चलते हमारे खेतों में सिंचाई के लिए पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है। हमारे पास पानी का और कोई विकल्प नहीं है। सरकार ने राजोरी के लोगों के साथ न्याय करके जम्मू के ठेकेदार को हमारे अधिकार पर डाका डालने का अधिकार दे दिया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने टेंडर रद्द नहीं किया तो हम लोग सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।