{"_id":"5a36c7fa4f1c1bce6d8b4947","slug":"151513539578-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में दिखा अजब नजारा, मैदानों में खिली धूप तो पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में दिखा अजब नजारा, मैदानों में खिली धूप तो पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
kashmir valley
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रियासत में रविवार को जम्मू व इसके आसपास के इलाकों में दोपहर तक तेज धूप रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड से यहां राहत मिली। वहीं, रियासत के पहाड़ी इलाकों, कश्मीर व लद्दाख के अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान माइनस में बना हुआ है। पहलगाम, कारगिल में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा और यह दोनों इलाके सबसे सर्द रहे।
मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन रात्रि के तापमान में इस दौरान ओर कमी दर्ज हो सकती है। पहलगाम और कारगिल के बाद लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन
वहीं जम्मू में सुबह व रात को यहां कड़ाके की सर्दी रही। वहीं दिन के समय में कड़ाके की धूप खिलने से लोगों को पिछले कई दिनों से पड़ रही घनी धुंध व कड़ाके की ठंड से हल्की राहत मिली। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान यहां 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।