{"_id":"5a317f2d4f1c1bce408bcdef","slug":"151513193261-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में की थी रक्षपाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में की थी रक्षपाल की हत्या
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी/रियासी। धारा 174 को 302 में बदले जाने पर पौनी पुलिस ने हत्या के कारणों को बुधवार को स्पष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार रक्षपाल की हत्या पारिवारिक कलह के चलते की गई थी। परिवार में रोजाना झगड़ा होता था। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक की पत्नी, उसके भाई और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ट्रैक्टर चलाने का काम एकसाथ करते हैं।
रक्षपाल का शव उसके घर से थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से लटका मिला था। पुलिस ने धारा 174 के तहत जांच शुरू की थी। मृतक की पत्नी सत्या देवी से की गई पूछताछ में उसने कबूला कि उसका पति रक्षपाल आए दिन उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता था। हत्या किए जाने वाले दिन भी रक्षपाल ने गालीगलौज की थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी अपने भाई जगदीश को फोन पर दी। जगदीश अपने एक साथी के साथ घर आया। इस दौरान दोनों ने शराब पी रखी थी। पुलिस के अनुसार इसके बाद सत्या और अन्य दोनों ने रक्षपाल की हत्या कर दी। उसके शव को पेड़ के साथ लटका दिया।