{"_id":"5a108d934f1c1b59678bcb3b","slug":"151511034259-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ा पौंचू का क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी बढ़ने के साथ बढ़ा पौंचू का क्रेज
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। न पहनने में लफड़ा और न ओढ़ने का झंझट। स्वेटर और शॉल दोनों का संयुक्त विकल्प के रूप में पौंचू इन दिनों लड़कियों की पहली पसंद बन गया है। लड़कियों में इसके क्रेज को देखते हुए दुकानदारों ने भी सर्दी के इस सीजन में कई रंग, डिजाइन और वेरायटी के पौंचू को बाजारों में उतारा है।
कपड़ों के दुकानों के बाहर लगे पौंचू इन दिनों लड़कियों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। पौंचू देखने में काफी स्टालिश व आकर्षक लग रहे हैं। ये ऊन तथा कपड़े दोनों तरह के उपलब्ध हैं। पौंचू की एक खासियत यह भी है कि इसे जींस-टाप और सूट दोनों के पहना जा सकता है। इसलिए इसे खरीदने में महिलाएं भी पीछे नहीं रह रही हैं। इसे हर आयु वर्ग की लड़कियां और महिलाएं पहन कर खुद को ट्रैंडी लुक दे सकती हैं।
रूबी, लक्ष्मी, अंबिका, शामिली ने बताया कि उन्हें पौंचू काफी पसंद हैं। एक तो यह सर्दी से बचाते हैं। दूसरा उस पर किसी स्वैटर या जैकेट पहनने की जरूरत नहीं होती। यह पहनने में भी काफी आसान होते हैं। दुकान के मालिक अशोक ने बताया कि पौंचू की बढ़ती मांग के कारण विशेष आर्डर पर तरह-तरह के पौंचू मंगवाए हैं।