फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   युवती ने दादी का किया कत्ल, पिता व भाई-बहन घायल

युवती ने दादी का किया कत्ल, पिता व भाई-बहन घायल

Wed, 15 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
युवती ने दादी का किया कत्ल, पिता व भाई-बहन घायल
युवती ने तेजधार हथियार से दादी का कत्ल किया
विज्ञापन

पिता, भाई और छोटी बहन पर भी किया हमला, तीनों घायल
किसी अज्ञात शक्ति से प्रेरित बताई जा रही है युवती
अमर उजाला ब्यूरो
नवंबर/डोडा।
डोडा जिले में कत्ल का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। एक युवती अचानक इतनी आक्रामक हो गई कि दराती से वार कर अपनी दादी का कत्ल कर दिया। पिता, भाई और बहन पर भी हमले किए, जिससे तीनों घायल हैं। परिवार वालों का मानना है कि युवती ने किसी अज्ञात शक्ति से प्रेरित होकर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि पुलिस इससे इत्तफाक नहीं रखती है। इस गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक डोडा जिले के खत्रीआर बिहोता गांव निवासी मुंशी राम की बेटी रीता (23) ने सोमवार की देर रात को कथित तौर पर किसी रहस्मय शक्ति के दबाव में अचानक परिवार के सदस्यों पर दराती से हमला बोल दिया। इस हमले में दादी टीसी देवी (67) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता मुंशी राम (53) छोटा भाई सुरेश (21) और छोटी बहन आशा देवी (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर गोहा पहुंचाया। वहां से डॉक्टर अनिल कुमार ने सुरेश कुमार और आशा देवी की गंभीर हालत को देखते मंगलवार की देर शाम को जिला अस्पताल डोडा रेफर कर दिया। बाद में को मुंशी राम को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायल सुरेश कुमार ने बताया कि रीता देवी पिछले कुछ दिनों से रहस्मय ताकत के प्रभाव में आकर अजीब-सी हरकतें कर रही थी। परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलोच कर रही थी। उसकी इस हालत को देखते हुए परिवार के सदस्य वैसा ही करते थे, जैसा रीता चाहती थी। इसके बावजूद अचानक सोमवार की रात को उसने घास काटने वाली दराती से घरवालों पर हमला कर दिया। उसके साथ 40-45 वर्ष के तीन लोग और भी थे। उन्होंने वहां जल रही लकड़ी से हमें जलाने का प्रयास किया। वे तीनों कौन थे इसका हमें पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोहा पुलिस फिलहाल रीता देवी को थाने पर रखा है। उससे पूछताछ चल रही है। एसएसपी डोडा मोहम्मद शब्बीर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन चल रही है। अगले दो दिन में सारा मामला स्पष्ट होने की उम्मीद है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सारे प्रकरण में एक स्थानीय तांत्रिक के शामिल होने का संदेह है। परिवार के सदस्य भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस घटना के बाद तांत्रिक को भी गांव में नहीं देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed