{"_id":"59a1c7dc4f1c1bf51e8b48bf","slug":"151503774684-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में झमाझम बारिश से पारे में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में झमाझम बारिश से पारे में गिरावट
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू और आसपास के इलाकों में निरंतर सुबह हो रही झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई है। घाटी के पारा भी सामान्य से 5-6 डिग्री नीचे चला गया है। मौसम के उतार चढ़ाव से सुबह और रात के तापमान में बदलाव आया है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। लेकिन उसके आगे तीन दिन तक मौसम साफ रहने के आसार हैं।
जम्मू में शनिवार की शुरुआत काली घटाओं के साथ हुई। सुबह सात बजे झमाझम बारिश शुरू हुई जो करीब एक घंटा तक जारी रहा। इसमें अचानक 21.6 मिलीमीटर बारिश होने से तापमान में कमी आई। मौसम में आए बदलाव से दिन में तपिश का कम अहसास हो रहा है। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।