फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   प्लस टू लेक्चर्चरों में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष

प्लस टू लेक्चर्चरों में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष

Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
प्लस टू लेक्चर्चरों में शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष
कठुआ। जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्लस टू लेक्चचररों की सूची जम्मू न भेजने के विरोध में शनिवार को लेक्चररों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग करने के बाद भी उनकी सूची नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने सात साल पूरे कर चुके लेक्चररों की सूची हर जिले से मांगी है, लेकिन जिला कठुआ से ही सूची नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी से बात करने पर वह कह रहे हैं कि उनकी सेवा में ब्रेक है। लेकिन दिनों के हिसाब से तो उनकी सेवा सात साल की पूरी होती है। आखिर क्यों उनकी सूची नहीं भेजी रही है। इस बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो उन्हें मजबूर होकर उग्र रुख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बेहतर कदम उठाया है लेकिन विभाग उसे पूरे होने पर अड़चनें पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2005 से काम कर रहे हैं और सरकार ने उनकी सूची मांगी थी। लेकिन विभाग आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अधिकारी कमेटी बनाकर जांच की बात कर रहे हैं लेकिन जो सरकार ने आदेश किया उसकी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed