{"_id":"5a454efb4f1c1b96698bbb3e","slug":"151449180520-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लस टू लेक्चर्चरों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लस टू लेक्चर्चरों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जताया रोष
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्लस टू लेक्चररों की सूची जम्मू न भेजने के विरोध में वीरवार को लेक्चररों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बार-बार मंाग करने के बाद भी उनकी सूची नहीं भेजी जा रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने सात साल पूरे कर चुके लेक्चररों की सूची हर जिला से मांगी है, लेकिन जिला कठुआ से ही सूची नहीं भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी से बात करने पर वह कह रहे हैं कि उनकी सेवा में ब्रेक है, लेकिन दिनों के हिसाब से तो उनकी सेवा सात साल की पूरी होती है। आखिर क्यों उनकी सूची नहीं भेजी रही है। इस बारे में उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही रहा तो उन्हें मजबूर होकर उग्र रुख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक बेहतर कदम उठाया है, लेकिन विभाग उसे पूरे होने पर अड़चने पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2005 से काम कर रहे हैं और सरकार ने उनकी सूची मांगी थी, लेकिन विभाग आनाकानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अधिकारी कमेटी बनाकर जांच की बात कर रहे हैं, लेकिन जो सरकार ने आदेश किया उसकी अनदेखी की जा रही है।