फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जिला विकास आयुक्त ने डिजास्टर मैनेजमैंट की बैठक बुला अधिकारियों को दिए लोगों को उचित

डीसी ने डिजास्टर मैनेजमेंट की बुलाई बैठक, सतर्क रहने के दिए निर्देश

Thu, 14 Dec 2017 05:44 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त ने डिजास्टर मैनेजमैंट की बैठक बुला अधिकारियों को दिए लोगों को उचित
- फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पुंछ। बुधवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ तारिक अहमद जरगर ने डिजास्टर मैनेजमेंट की बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को अमले को पूरी तरह सतर्क रखने के साथ ही लोगों को उचित सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश देते हुए कहा कि लगातार हो रही वर्षा और बर्फबारी के चलते लोगों को कम से कम परेशानियों का सामना न करना पड़े। ऐसा हमारा प्रयास रहना चाहिए। दोपहर को जिला विकास आयुक्त कार्यालय में डिजास्टर मैनेजमैंट की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस, पीएसई, बिजली, पीडब्लयूडी, फूड एंड सप्लाई, स्वास्थ्य विभाग आदि के अधिकारियों ने भाग लिया। करीब दो घंटों तक चली इस बैठक में जिला विकास आयुक्त ने सर्वप्रथम सभी विभागों की बर्फबारी और वर्षा को लेकर पूर्व में की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियाें ने अपने कार्यों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि अभी कुछ दिन मौसम और खराब रह सकता है ऐसे में जिले में अधिक वर्षा और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में लोगों को सभी प्रकार की प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध रहें। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए। बैठक के उपरांत जिला विकास आयुक्त ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मौसम विभाग की भविष्य वानी को देखते हुए हमने पहले से ही इस बर्फबारी और भारी वर्षा को लेकर जिला स्तर पर बैठक की थी। ताकि लोगों को कम से कम कठिनाईयां पेश आएं। उंचाई वाले क्षेत्रों में छह महीने का राशन पहले से ही दे दिया गया है। जबकि निचले क्षेत्रों में तीन महीने का राशन बंट चुका है। रसोई गैस और मिट्टी के तेल की भी उचित व्यवस्था की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोगों को बिजली, पानी कि किल्लत पेश नहीं आनी चाहिए और जिन क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होती है वहां बर्फबारी बंद होने के साथ ही सड़क संपर्क बहाल किए जाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed