फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पिंगला माता वेस केम्प के पास पस्सिया गिरने से मागज् रहा वंद

पिंगला माता वेस केम्प के पास पस्सिया गिरने से मागज् रहा वंद

Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
पिंगला माता वेस केम्प के पास पस्सिया गिरने से मागज् रहा वंद
रामनगर।
विज्ञापन

उधमपुर-रामनगर मार्ग पर पिंगला माता बेस कैंप के पास कोग में मंगलवार की रात करीब 12 बजे पस्सियां गिरने से मार्ग सुबह 5 बजे तक यातायात बंद रहा। इस कारण मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को पूरी रात मार्ग पर ही ठंड में गुजारना पड़ा।

जब पहाड़ से मार्ग पर पस्सियां गिरीं तो उसी समय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को रास्ता खोलने के लिए सुचित किया, मगर विभाग ने लोगों की बात अनसुनी कर दी। इससे लोगों को रात भर मार्ग पर ही गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना था कि इस मार्ग पर अक्सर पस्सियां गिरती हैं और कई-कई घंटे मार्ग बंद होने से मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी स्थान पर कुछ माह पहले पस्सियां गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। उस वक्त भी स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की थी कि इस मार्ग को बंद करके पहाड के पीछे से बनाया जाए। वह कुछ बना हुआ है, शेष बनाना बाकी है। प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उस मार्ग को जल्द से जल्द बनाया जाएगा, मगर अभी तक उस मार्ग को नहीं बनाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि कोग गांव के पास मार्ग काफी खतरनाक हो चुका है। यह पहाड़ कभी भी नीचे आ सकता है। इससे पहले कि और कोई बड़ा हादसा हो, प्रशासन को पहाड़ के पीछे का मार्ग का काम जल्द से जल्द शुरू करवा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed