{"_id":"5a2442604f1c1b6a118b5aa9","slug":"151232585717-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीनों से नहीं मिला राशन, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीनों से नहीं मिला राशन, लोगों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
पंचायत छन्न अरोड़िया के लोगों ने राशन न मिलने के विरोध में रविवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गांव में लोगों को पिछले तीन महीने से राशन नहीं मिला है। पंचायत में कुल तीन डीपो हैं और एक डीपो पर राशन दिया गया जबकि पिछले तीन महीनों से दो राशन डीपो वाले राशन नहीं दे रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों में शामिल पूर्व नायब सरपंच केआर रैना ने कहा कि गांव में आठ वार्ड हैं, तीन वार्डों में राशन नहीं मिला है। तीनों वार्डों में वही दो विक्रेता राशन देते हैं जिन्होंने तीन महीनों से राशन नहीं दिया है। इन्हें बदलने की मांग भी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि वह टीएसओ से भी इस बारे में बात कर चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला है। उन्होंने कहा कि तीन महीनों से राशन न मिलने के कारण इन वार्डों के लोग महंगे दामों पर राशन खरीदने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों में शामिल पोली देवी, मिना देवी, कमला देवी, भूषण शर्मा, करम चंद, मोहिंद्र पाल आदि ने कहा कि अगर डीपो वाला राशन नहीं दे रहा तो विभाग को दूसरा व्यक्ति नियुक्त करना चाहिए और लोगों को राशन मुहैया करवाएं। लेकिन विभाग ऐसा नहीं कर रहा है। उसी राशन डीलर के सहारे वह लोगों को राशन देने के खोखले दावे कर रहे हैं। लेकिन लोगों को राशन मिल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा है और अगर सोमवार तक राशन नहीं दिया तो वह उग्र रुख अपना लेंगे।