{"_id":"5a317f304f1c1b6a678c19ba","slug":"141513193264-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्रों की हालत बिगड़ी
Updated Thu, 14 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। फीस बढ़ाए जाने के विरोध में जम्मू विश्वविद्यालय के किश्तवाड़ कैंपस के विद्यार्थी बुधवार को तीसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठे दो विद्यार्थियों की दोपहर को हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जेयू की परीक्षाएं 15 दिसंबर से हो रही है। इसके पहले विवि प्रशासन ने फीस बढ़ा दी है। इसी के विरोध में विद्यार्थी मिनी सचिवालय के परिसर में बर्फबारी और बारिश के बीच कांफ्रेंस हाल के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बुधवार को जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने इस मामले में पहल की, जिसके बाद जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी आरडी शर्मा ने एक आदेश जारी किया है। इसमें फीस वृद्धि पर फिर से विचार विमर्श करने के लिए कमेटी के गठन की बात की है। यह वीरवार को दोपहर ढाई बजे इस मुद्दे पर बात करेगी। यह आदेश दिखाकर एएसपी प्रबीत सिंह और थाना प्रभारी समीर जिलानी व एसीआर ने विद्यार्थियों को हड़ताल समाप्त करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक नहीं उठेेंगे। साथ ही मांग की कि फीस बढ़ोतरी का नोटिस वापस लिया जाए और परीक्षाएं स्थगित की जाएं। साथ ही किश्तवाड़ कैंपस के निदेशक का ट्रांसफर किया जाए।
उधर, भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों का स्वास्थ्य जांचने के लिए डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद उन्होंने कठुआ निवासी विशाल शर्मा और डोडा के अस्सर निवासी अनूप सिंह को अस्पताल में भर्ती कर लिया। विद्यार्थियों का आरोप है कि कैंपस के निदेशक डॉ हकनवाज ने कहा था कि अगर फीस नहीं दे पाओगे तो पढ़ाई छेड़ दो। इसके बाद ही हम प्रदर्शन और हड़ताल को मजबूर हुए। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन भूख हड़ताल को दबाव डालकर खत्म कराने का प्रयास कर रहा है।