फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कुलगाम मुठभेड़ में हिज्ब आतंकी ढेर, जवान शहीद

कुलगाम मुठभेड़ में हिज्ब आतंकी ढेर, जवान शहीद

Wed, 15 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
कुलगाम मुठभेड़ में हिज्ब आतंकी ढेर, जवान शहीद
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को दो स्थानों पर मुठभेड़ के दौरान हिजबुल के एक आतंकी को मार गिराया गया। इसमें एक जवान शहीद भी हुआ है। शहीद जवान 10 सिख रेजीमेंट में तैनात था। सुरक्षा बलों को इसके साथ ही एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में भी सफलता हाथ लगी है। मारा गया आतंकी बीटेक पास था। मुठभेड़ के दौरान आतंकियों को भगाने में मदद के लिए लोगों ने मुठभेड़ स्थल पर भारी पथराव किया। पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। आतंकी के मारे जाने के बाद भी कई इलाकों में देर शाम तक हिंसक प्रदर्शन चलते रहे। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल इलाके में सर्च आपरेशन जारी है। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के हलनू गांव में सोमवार की देर रात सेना, सीआरपीएफ तथा पुलिस के एसओजी ने घेराबंदी की। इस दौरान भोर में तीन बजे आतंकियों ने सुरक्षा बलों का घेरा तोड़ते हुए फायरिंग की और मौके से भाग निकले। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को खंगालना शुरू कर दिया। दोपहर 12 बजे नौबुग कुंड इलाके में आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को मार गिराया गया, जिसकी शिनाख्त कुलगाम जिले के बदरू यारीपोरा गांव के हिजबुल आतंकी मुजम्मिल मंजूर डार के रूप में की गई है। वह ए कैटेगरी का आतंकी था। इस दौरान क्रास फायरिंग में सेना के जवान मजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है। उधर, पुलवामा जिले के त्राल इलाके के लाम गांव में भी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की। घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने फायरिंग की तो जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार इस दौरान मौका पाकर आतंकी भाग निकले। जवानों ने सर्च आपरेशन के दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त करने में सफलता हासिल की। मुठभेड़ के दौरान हिंसा भड़कने की आशंका में श्रीनगर-बनिहाल रेल सेवा को स्थगित कर दिया गया। इसके साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवा भी ठप कर दी गई, ताकि किसी प्रकार की अफवाह न फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed