{"_id":"595e8da24f1c1b5f1d8b45ea","slug":"141499368866-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंडिंग न होने से खेल गतिविधियां हो रही हैं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंडिंग न होने से खेल गतिविधियां हो रही हैं प्रभावित
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चालू वित्त वर्ष के कई माह बीत जाने के बाद भी जम्मू संभाग स्तर की खेल एसोसिएशनों को जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से पचास फीसदी फंडिंग न होने के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। एसोसिएशनों द्वारा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय खेल गतिविधियों का ब्योरा काउंसिल को भेजा गया था। हालांकि कई एसोसिएशनों का यह ब्योरा बकाया है। लेकिन फंडिंग में देरी होने से खेल गतिविधियों को गति नहीं मिल पा रही है। काउंसिल के मुख्य खेल अधिकारी अब्दुल क्यूम का कहना है कि एसोसिएशनों द्वारा भेजे गए ब्योरे को मंजूरी दी गई है, जिसमें शीघ्र राशि जारी कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर संभाग में कई एकेडमियों पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन जम्मू संभाग में अभी तक कोई नई एकेडमी विकसित नहीं हो पाई है। खेल एसोसिएशनों से खेल गतिविधियों के कैलेंडर को गत अप्रैल तक मांगा गया था। लेकिन अब तक खेल गतिविधियों को कराने के लिए पचास फीसदी राशि जारी नहीं हो पाई है।