फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   जीएसटी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

जीएसटी पर कांग्रेस ने साधा निशाना

Mon, 26 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी पर कांग्रेस ने साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह जीएसटी मामले में लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में कांग्रेस की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा, उपाध्यक्ष रमण भल्ला, महासचिव मंजीत सिंह, विक्रम रंधावा, मनमोहन सिंह और नम्रता शर्मा की मौजूदगी में हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के कांग्रेस को जीएसटी की राह में रोड़ा बनने के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोगों को गुमराह करने वाला बताया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जीएसटी देश को कांग्रेस की देन है। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह की अगुवाई में जीएसटी का मसौदा तैयार किया गया था और कई कांग्रेस शासित प्रदेशों ने उसे लागू भी किया था। उस वक्त भाजपा ने जीएसटी का कड़ा विरोध किया था। अब केंद्र में सत्ता में आने पर भाजपा को अपनी भूल दिखी और वह जीएसटी को लागू कर रही है लेकिन जम्मू कश्मीर में वह जीएसटी को लागू करने के लिए गंभीर नहीं है और विधानसभा में उसने जीएसटी को लागू करवाने की तैयार नहीं की। विपक्षी दलों के पास भी वह ड्राफ्ट लेकर सहमती जुटाने नहीं आई।
विज्ञापन

पंजाबी भाषा को पाठ्यक्रम में जगह मिले
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने पंजाबी भाषा को पाठ्यक्रम में स्थान देने के लिए पंजाबी भाषी लोगों के आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप कर पंजाबी भाषा को उचित सम्मान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed