{"_id":"5a4fd72d4f1c1bf61b8b6f3b","slug":"121515181869-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी के फितूर में लगा हाई वोल्टेज करंट, इंजन के ऊपर बैठ कर ले रहा था सेल्फी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी के फितूर में लगा हाई वोल्टेज करंट, इंजन के ऊपर बैठ कर ले रहा था सेल्फी
Updated Sat, 06 Jan 2018 06:31 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन उधमपुर में शुक्रवार शाम को ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सेल्फी लेना युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस ने तुरंत युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जीएमसी रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक शाम करीब चार बजे अचानक ही इश्तियाक (17) पुत्र अब्दुल करीम निवासी नगरोटा बट्टलवालियां उधमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन के इंजन पर चढ़ गया और सेल्फी लेने लगा।
विज्ञापन
सेल्फी लेने के चक्कर में सीधा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और करंट का जोरदार झटका लगने से वह झुलस कर नीचे आ गिरा। मौके पर रेलवे पुलिस के जवानों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने जीएमसी रेफर कर दिया। वहीं अस्पताल में मौजूद परिवार के सदस्यों ने बताया कि इश्तियाक अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए घर से निकला था और वह रेलवे स्टेशन क्या करने गया था, उनको नहीं पता है।