फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   रिवाल्वर सहित तीन को पकड़ा, बड़ी वारदात होने से टली

रिवाल्वर सहित तीन को पकड़ा, बड़ी वारदात होने से टली

Wed, 29 Nov 2017 11:34 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर सहित तीन को पकड़ा, बड़ी वारदात होने से टली

विज्ञापन


जम्मू।
हाईकोर्ट में मंगलवार को एक बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने तीन लोगों को रिवाल्वर और हथियारों के साथ काबू कर लिया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
शहर के अंबेडकर चौक के रहने वाले मोहम्मद शब्बीर को पुलिस ने पकड़ा है। जो पेशे से प्रापर्टी डीलर है। वह अपने भाई और एक अन्य रिश्तेदार के साथ कोर्ट परिसर में पहुंचा था। पुलिस को सूचना मिली तो एक टीम ने उनको तलाशी के लिए रोका और जांच की। इसमें मोहम्मद शब्बीर से एक रिवाल्वर, पांच कारतूस और दो तेजधार हथियार मिले। तीनों को पुलिस पकड़ कर जानीपुर पुलिस स्टेशन ले गई है। जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों का किसी पार्टी के साथ विवाद चल रहा है। वह पार्टी भी कोर्ट में आई हुई थी। आरोप है कि यह लोग उस पार्टी पर हमला करने के उद्देश्य से गए हुए थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के पुराने रिकार्ड की जांच की जा रही है। अभी एक हफ्ता पहले भी पुलिस ने बिलावर के रहने वाले एक व्यक्ति को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट में सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर कुछ ही दिन पहले आदेश जारी किया था। कोर्ट ने तलख टिप्पणी करते हुए कहा था कि बिना जांच के वाहन कोर्ट परिसर के भीतर घुस आते हैं। पहले भी कोर्ट में इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां दो गुटों के बीच झड़प हुई हो। कई बार गोलियां तक चली हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस हरकत में आई है और कोर्ट आने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed